जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी) यूनिवर्सिटी की एकेडमिक काउंसिल की ऑनलाइन बैठक रविवार को प्रतापनगर स्थित प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत की अध्यक्षता में हुई। बैठक नए पाठ्यक्रमों को संचालित करने की स्वीकृति दी। प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि विद्यापीठ आगामी सत्र से यूजीसी से स्वीकृति मिलने के बाद 17 नए विषयों का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रदेशभर के सुदूर व ग्रामीण अंचल तक शिक्षा की अलख जगाएगा। कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि कोरोना काे ध्यान में रखते हुए एक माह से चल रहे पीएचडी शोधार्थियों के कोर्स वर्क की 25 नवंबर को ऑनलाइन परीक्षा हाेगी।
बीएससी एग्रीकल्चर महाविद्यालय में आगामी दिनों में निरीक्षण दल के आने की संभावना को देखते हुए सभी कामों को पूरे करने के निर्देश दिए। विद्यापीठ के निर्मित संग्रहालय का भी विस्तार किया जाएगा। इसमें राजस्थान विद्यापीठ का इतिहास, प्रागैतिहासिक राजस्थान, शैलचित्र अाैर प्राचीन मुद्राओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसे लोगों के लिए भी खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। संस्थापक जनुभाई द्वारा स्थापित पीठ, इसमें मुंशी प्रेमंचद-हिन्दी व्याख्यानमाला, गौरीशंकर हीराचंद ओझा- इतिहास, सूर्यमल्ल मिश्रण- राजस्थानी व्याख्यानमाला को वापस शुरू करने का निर्णय किया है।
न्यूरोलॉजिकल रिहेबिलिटेशन सहित पाठ्यक्रम होंगे शुरू
विद्यापीठ में फिजियोथैरेपी चिकित्सा महाविद्यालय में गेरियेट्रिक्स फिजियोथैरेपी केयर, न्यूरोलॉजिकल रिहेबिलिटेशन, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, होम्योपैथी चिकित्सा के तहत कोग्नीटिव बिहेवियर थैरेपी प्रेक्टीशनर, होम्योपैथिक डर्मेटोलाॅजी, एडवांस होम्योपैथी, एग्रीकल्चर महाविद्यालय में नए विभाग जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग, एग्रोनाॅमी, प्लांट पैथोलाॅजी, एन्टोमोलाॅजी, सोशल साइंस एवं एग्रीकल्चर केमेस्ट्री तथा हॉर्टिकल्चर और साेइल साइंस शुरू करने की स्वीकृति दी है। विज्ञान संकाय में एनवायरमेंटल साइंस अाैर बायो इंफोर्मेटिक्स में एमएससी कोर्स, साइंस एंड टेक्नोलॉजी में रिसर्च जर्नल शुरू करने की मंजूरी दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें