आदर्श नगर शमशान घाट में कुछ लोगों ने बुधवार को श्याम नगर सोढ़ाला निवासी एक कोरोना मृतक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के 32000 रुपए मांग लिए। मृतक के बेटे ने 15000 रुपए जमा करवा भी दिए लेकिन 17000 देने के बाद ही अंतिम संस्कार देने की बात कही गई। इस पर बेटे ने निगम में सूचना दी।
इसके बाद नगर निगम की टीम पहुंची और चिता से शव को उठाकर कोरोना संक्रमित शव का अंतिम संस्कार कर रहे ट्रस्ट के माध्यम से अंतिम संस्कार करवाया। घटना की जानकारी मिलने पर नगर निगम ग्रेटर व हेरिटज के अतिरिक्त आयुक्त अरुण गर्ग ने कोरोना संक्रमित शव की आदर्श नगर श्मशान घाट में चिन्हित स्थान में अंतिम संस्कार करवाने हेतु पुलिस प्रशासन की माकूल व्यवस्था करवाने के लिए आदर्श नगर थाना पुलिस को पत्र लिखा है।
अतिरिक्त आयुक्त अरुण गर्ग ने बताया कि आदर्श नगर शमशान नगर निगम की संपत्ति है। निगम ने कोविड से प्रभावित शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए आदर्श नगर श्मशान में स्थान चिन्हित किए हैं । जिसका संचालन श्रीनाथ गोशाला चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया है, जो निःशुल्क अंतिम संस्कार करता है। अंतिम संस्कार का खर्च निगम के माध्यम से किया जाता है।
बुधवार को कुछ अनाधिकृत व्यक्ति जो श्मशान। में लकड़ी का काम करते हैं। उनके द्वारा व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण चिन्हित स्थानों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर अंतिम संस्कार करवाए जाने की सूचना मिली। कोविड गाइडलाइन की पालना हेतु संक्रमित रोगों का चिन्हित स्थानों पर ही अंतिम संस्कार करवाने की व्यवस्था की गई है। इसकी पालना के लिए आदर्श नगर थाने को पुलिस की व्यवस्था करने को लिखा है।
दैनिक भास्कर के पैसे मांगने का मुद्दा उठाने पर श्मशानघाट पर नंबर लिखे गए
आदर्श नगर शमशान में मुंह मांगे रुपए लेकर अंतिम संस्कार करने का मामला उठाया था। इसके बाद नगर निगम ने श्मशान घाट में अनाधिकृत व्यक्तियों के द्वारा अंतिम संस्कार के लिए रुपए मांगे जाने पर सूचना देने के लिए नगर निगम कंट्रोल रूम और अधिकारियों के फोन नंबर लिखे बोर्ड लगाए थे। बुधवार को बोर्ड पर लिखे फोन नंबरों पर अधिकारियों से संपर्क करने पर ही नगर निगम की टीम पहुंची।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें