अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वरुण रस्तौगी द्वारा भारत की 350 महिलाएं "ब्यूटी विद ब्रेन अवॉर्ड 2025" से सम्मानित
वरुण रस्तौगी जी की अनोखी पहल 

8 मार्च 2025 को कल्कि न्यूज व कल्कि फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष वरुण रस्तौगी जी द्वारा भारत देश की 350 महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्यूटी विद ब्रेन सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
भारत के प्रत्येक राज्य, जिले, गांव से ये चयन प्रक्रिया की गई थी। इसमें हर क्षेत्र की उन महिलाओं को सम्मान दिया गया जो अपने दायित्वों का निर्वाह बहुत ही मेहनत और मजबूती के साथ कर रही है। 
दुनिया की हर बेटी, बहन, पत्नी, मां खूबसूरत है और इस खूबसूरती पर चार चांद तब लग जाते हैं जब वह घर परिवार के साथ साथ समाज और देश निर्माण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।
इस बार हरियाणा से उषा रानी (मौलिकमुख्याध्यापिका)राजकीय उच्च विद्यालय रसोई सोनीपत हरियाणा),सुशीला देवी (हिंदी अध्यापिका)
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोहंड विद्यालय घरौंडा करनाल हरियाणा और नसीम खोखर प्रधानाध्यापक खाखरीपुरा प्राथमिक विद्यालय ,भरूच -गुजरात को भी सम्मानित किया गया।
वरुण रस्तौगी जी हर साल महिला दिवस पर इस तरह के आयोजन करते रहते हैं इस बार भी उनका ये प्रयास शानदार ओर सफल रहा, सभी ने इस मुहिम की ओर वरुण रस्तौगी जी के महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की ओर विश्वास दिलाया कि वो भी कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा कल्कि परिवार और वरुण रस्तौगी जी के साथ खड़ी रहेंगी।
वरुण रस्तौगी जी प्रतिष्ठित कल्कि गौरव सम्मान के संस्थापक हैं इसके जरिए वह विश्वभर से राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाली प्रतिभाओं को लगातार विगत कई वर्षों से सम्मानित करते आ रहे हैं, साथ ही वह प्रतिष्ठित कल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड के भी संस्थापक हैं।

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top