शहर में रविवार से शुरू हुए तीन दिवसीय उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत नौनिहालों को बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई गई। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि पहले दिन जिले के 3425 बूथों पर नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाई गई। उन्होंने बताया कि बूथ पर आने से वंचित रहे नौनिहालों को डोर टु डोर जाकर स्वास्थ्य टीमों द्वारा पोलियो खुराक पिलाई जाएगी।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में भी पिलाई वैक्सीन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के पालड़ी खीचियान मंडलनाथ मंदिर स्थित नव आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र के प्रांगण में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। संस्थान के प्राचार्य दलजीत सिंह ढींढसा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. बजरंग लाल कटारिया ने खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Polio antifungal medicine given to children up to 5 years at 3415 booths
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top