मौसम साफ होते ही सर्दी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को 25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तरी हवा चली, जिससे एक दिन में न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री गिरकर सात डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षाेभ का असर खत्म हाेने से तापमान में गिरावट हाे रही हैं। शनिवार सुबह सुबह धुंध रही। सुबह और देर रात काे गलन बनी रही। शनिवार काे न्यूनतम पारा 7 डिग्री और अधिकतम 24.8 डिग्री रहा। शुक्रवार काे न्यूनतम 12.5 और अधिकतम 24 डिग्री था।

माैसम साफ रहने से दिन के तापमान में ताे 0.8 डिग्री की तापमान में बढ़ाेतरी हुई। रात के तापमान में 5.5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार काे सुबह काेहरा छाया रहा। सूर्याेंदय के बाद काेहरा छट गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दाे दिन काेहरा छाने और तापमान में गिरावट की संभावना है। अब उत्तरी व पूर्वी हवा चलना शुरू हो गई। इससे जिले का न्यूनतम तापमान कम होगा। तापमान गिरकर 4 डिग्री से कम हाे जाता है, ताे शीतलहर चलने की भी संभावनाएं हैं।

  • 22 नवंबर काे इस सीजन का सबसे कम तापमान 6.5 डिग्री रहा।
  • शनिवार सुबह आर्द्रता 74 प्रतिशत और शाम काे 44 प्रतिशत थी।
  • न्यूनतम और अधिकतम पारा में दाेगुना अंतर हाेने से ओस की संभावना।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The mercury dropped 5.5 degrees as the sky cleared at a speed of 25 km per hour.
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top