दिसंबर से पहले शीतलहर और कोहरे ने दस्तक दे दी। शुक्रवार सुबह से आसमान धुंध से घिरा रहा। सुबह 9 बजे तक कोहरे का असर बना रहा। रात का पारा ढाई और दिन का तापमान करीब 7 डिग्री लुढ़का। बुधवार रात और गुरुवार सुबह हुई बारिश का असर तापमान पर साफ नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम 12.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो गुरुवार को 31 और 15.2 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। 9 बजे बाद धूप खिली। सीजन में पहली बार सुबह मौसम इतना सर्द रहा। करीब तीन किमी प्रति घंटा की गति से उत्तर-पूर्वी हवाएं चली।

आगे 5 दिन: अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 11 डिग्री तक रहेगा
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अनुसार शनिवार से अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान 22 से 24 और न्यूनतम 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान 3 से 10 किमी प्रति घंटा की गति से दक्षिण पश्चिम हवाएं चलेगी। राज्य मौसम विभाग के अनुसार भी मौसम शुष्क रहेगा पर सुबह कोहरा व ठंडी हवाएं रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The maximum temperature fell by 7 degrees in one day, fog remained at 9 am, cold wave continued
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top