मांडवा सर्कल के तोरणा घाटा में मंगलवार शाम हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों ने बाइक सवार दो लोगों पर हमलाकर सात हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया। पीड़ितों ने मांडवा थानाधिकारी को रिपोर्ट दी।
बिकरणी निवासी रमेशचंद पुत्र जयंतीलाल शर्मा, सूबरी निवासी भूरा गमार ओगणा (गोगला) से किसी रिश्तेदार के दाह संस्कार में शामिल होकर वापस बिकरणी बाइक पर लौट रहे थे।

तोरणा घाटा में जैसे ही पहुंचे वहां पहले से घात लगाए बैठे नकाबपोश लुटेरों ने पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन एक पत्थर रमेशचंद्र को लगा जिससे वह बाइक से नीचे गिर पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने लठ व लात-घूंसों से मारपीट कर मोबाइल और सात हजार रुपए लूट लिए। बदमाशों ने भूरा से भी उसका मोबाइल छीन लिया।

इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। घायल अवस्था में जैसे-तैसे बाइक चलाकर दोनों जुड़ा पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को कोटड़ा सीएचसी लाकर उपचार करवाया। मामले में रमेशचंद ने मांड़वा थाने में रिपोर्ट दी। थानाधिकारी रामसिंह जाब्ते के साथ पहुंचे और मौका मुआयना कर जांच शुरू की। इधर, ओगणा थाना क्षेत्र की भी सीमा लगने से ओगणा पुलिस भी मौके पर पहुंची।

बीस लुटेरे थे, कुछ के पास बंदूकें भी थीं : पीड़ित
पीड़िताें ने बताया की तोरणा घाटा में करीब बीस लुटेरे थे। सभी ने मुंह पर नकाब लगाया हुआ था। सभी हाथों में लठ, तलवार, कुल्हाड़ी, बंदूक आदि हथियार थे। सात लोग नीचे मार्ग पर आने-जाने वाले को लूट रहे थे बाकी पहाड़ी पर बैठकर निगरानी कर रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Armed masked men attacked two bike riders and looted mobile and 7 thousand rupees
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top