जिले में बुधवार को 98 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं लोसल निवासी एक बुजुर्ग की मौत हो गई। कोरोना से अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है। 6859 संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इनमें 5418 स्वस्थ्य हो चुके हैं। बुधवार को भी 48 जनों को डिस्चार्ज किया। 1381 फ़िलहाल उपचाराधीन है।

बुधवार को सीएमएचओ ऑफिस के डिप्टी सीएमएचओ सहित 6 जनों का स्टाफ संक्रमित मिला है। इनमें एक बाबू की रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है। बाबू पहले पॉजिटिव आया और रिकवर हो चुका था। जिले में दोबारा कोरोना वायरस से संक्रमित होने का यह पहला मामला है। वायरस के दोबारा चपेट में आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

इसके अलावा शहर दो डॉक्टर और संक्रमित मिले है। बुधवार को सीकर शहर में 69, फतेहपुर ब्लॉक में 12, खण्डेला ब्लॉक में 3, कूदन व लक्ष्मणगढ ब्लॉक में 2-2, नीमकाथाना ब्लॉक में 7, श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 3 नए कोरोना पॉजिटिव आए है।

स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित क्षेत्र में कन्टेनमेंट बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से स्प्रे, सैम्पलिंग व सैनेटाइजेशन की गतिविधि की गई हैं। विभाग की ओर से अब तक 1 लाख 4 हजार 218 सैम्पलों की जांच की गई है, जिनमें से 95 हजार 847 की रिपोर्ट नगेटिव प्राप्त हुई है। 484 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं। जिले की रिकवरी दर 78.99 प्रतिशत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
98 positive, 1 death; Infected 6 staff including Deputy CMHO, re-corona of a babu
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top