राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के कामधेनु दीपावली अभियान में पूरे देश में 33 करोड़ से भी ज्यादा गोबर के दीपक और गोमाता लक्ष्य रखा था।उसमें राजस्थान गौ ग्राम सेवा संघ का भी काफी योगदान रहा। लेखराज फाउंडेशन की तरफ से गौ ग्राम सेवा संघ के तत्वावधान और जीव जंतु कल्याण बोर्ड अधिकारी जिला अध्यक्ष विनोद दोसी ने सदर बाजार व्यापार मंडल काे गाेबर से बने दीपक भेंट किए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष

सत्यनारायण सोनी, विवेक मेहता, राजेश मेहता, प्रदीप बोरा, विनोद दोसी, विनोद राठौड़, दीपेश दोसी समेत व्यापार मंडल के प्रतिनिधियाें की माैजूदगी में गाेबर से बने दीये जलाकर धनतेरस समेत दीपावली का पर्व मनाने का संकल्प लिया। व्यापार मंडल ने लेखराज फाउंडेशन का आभार जताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बांसवाड़ा. गोबर का दीया जलाकर पर्व का शुभारंभ करते व्यापारी।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top