वन विभाग के तत्वावधान में शहर के सिंहवाव स्थित श्री कपिल गणेश मंदिर तिराहे पर प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की शपथ दिलवाई गई। उप वन संरक्षक हरिकिशन सारस्वत ने शपथ दिलवाते हुए कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में पटाखों से न केवल प्रदूषण बढ़ेगा अपितु इसके धुएं से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। इसलिए पटाखों से दूर रहे। उन्होंने कहा कि पटाखों से जन तथा धन दोनों की हानि होती है।

इसलिए हमें इससे बचना होगा। वागड़ पर्यावरण संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. दीपक द्विवेदी ने इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का आह्वान करते हुए कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है। यह दुख तथा गम में नहीं बदले इसका हम सभी को विशेष ध्यान रखना है। कार्यक्रम में कपिल पुरोहित, नरोत्तम पंड्या, यश सराफ सहित क्षेत्र के लोग, स्कूली बच्चे उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top