
कोरोना से लड़ाई का सबसे कारगर हथियार सिर्फ मास्क ही है। भास्कर इसलिए “अभी मास्क ही वैक्सीन है” अभियान चला रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को गुमानपुरा, विज्ञाननगर थाना इलाके में मास्क बांटकर जागरूकता अभियान चलाया गया। गुमानपुरा थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार और विज्ञाननगर थानाधिकारी अमर सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों व सिपाही सड़क पर उतरे और मुख्य चौराहों पर लोगों को मास्क बांटे।
गुमानपुरा में थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार छावनी चौराहे से छावनी पुलिस चौकी तक व्यापारियों और खरीदी करने आए ग्राहकों को समझाईश करते हुए चले। वहीं, विज्ञाननगर थानाधिकारी अमर सिंह ने विज्ञाननगर चौराहे से जैन मंदिर तक सड़क व व्यापारिक कटलों में जाकर मास्क बांटे। लोगों को समझाया कि मास्क से सिर्फ मुंह ही नहीं नाक को भी ढकना आवश्यक हैं। बार-बार मास्क हाथ लगाकर हटाने व लगाने से मास्क लगाने का कोई फायदा नहीं होता है, इसलिए ऐसा न करें।
कोरोना वॉरियर विनयराज सिंह का सम्मान किया: स्काउट गाइड की ओर से कोरोना के दौरान कार्यक्रम समन्वयक के रूप में कार्य कर रहे विनयराज सिंह को काेटा मंडल के सहायक राज्य संगठन आयुक्त रामजस लिखाला ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीओ गाइड प्रीति कुमारी, कनिष्ठ सहायक राकेश कसेरा उपस्थित रहे।
निगम उत्तर ने गांधी चौक, अग्रसेन बाजार में 2000 मास्क बांटे
कोटा उत्तर निगम क्षेत्र में शुक्रवार को आयुक्त वासुदेव मालावत के नेतृत्व में एनयूएलएम के सदस्यों व निगम कर्मचारियों द्वारा रामपुरा गांधी चौक व अग्रसेन बाजार में 2000 मास्क बांटे। शुक्रवार को दोपहर बाद रामपुरा गांधी चौक से अभियान की शुरूआत हुई। यहां बड़ी संख्या में हाथ ठेला वालों, हम्मालो, ऑटो रिक्शा वालों व आते-जाते राहगीरों को आयुक्त द्वारा मास्क बांटे।
कोरोना बचाव के उपाय अपनाने की समझाइश की। एनयूएलएम प्रबंधक हेमलता गांधी उनके साथ थी। वहीं स्काउट व गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के स्थानीय संघ सचिव प्रकाश जायसवाल की ओर से बस्तियाें में कोरोना बचाव के लिए जागरूक किया। निशुल्क साबुन भी बांटे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें