बेकरिया थाना क्षेत्र के मालवा का चोरा में रविवार सुबह आगे जा रहे ट्रोले के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा ट्रोला अनियंत्रित होकर 20 गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक मालिक पिता-पुत्र की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शवों को केबिन काट कर बाहर निकाला।
थानाधिकारी सकाराम के अनुसार हादसे में नीमच सिटी के थाडोली निवासी नीरज (19) पुत्र संतोष तेली व उसके पिता संतोष पुत्र लक्ष्मीलाल तेली की माैके पर मौत ही हो गई। चालक गुलाबचंद पुत्र हीरा तेली निवासी भदेसर चित्तौड़गढ़ घायल हो गया। रविवार सुबह नीमच से कांडला जाते हुए ढलान में आगे चल रहे ट्रोले के अचानक ब्रेक लगाने चालक ने बचने का प्रयास किया, लेकिन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे करीब
20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रोले का केबिन पूरी तरह से टूट गया, जिससे शव अंदर फंस गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद केबिन को काट कर शवों को बाहर निकाला। शवों को पुलिस ने बेकरिया सीएचसी पर पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें