डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने पर स्थानीय प्रशासन द्वारा सकारात्मक परिणाम नहीं मिलने व पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर आक्रोशित सर्व समाज के लोगों ने धरना स्थगित कर पैदल ही बीकानेर कुच कर गए। इस दौरान आंबेडकर सर्किल से कोटड़ी फांटा तक पुलिस ने चार बार ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने अपनी यात्रा जारी रखी। डॉ भीमराव आंबेडकर सर्किल
बचाओ संघर्ष समिति के महेन्द्र सियाणा व राजेश चौहान ने कहा कि 28 सितंबर को बाबा साहब की प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाया। घटना के 6 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इससे सर्व समाज में भारी रोष व्याप्त है। पुलिस द्वारा लगातार ग्रामीणों को आश्वासन के नाम पर गुमराह किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें