दिन और रात के पारे में बढ़ोतरी और शीतलहर थमने के बावजूद सर्दी के तेवर अब भी तीखे बने हुए हैं। बीते 24 घंटे के मुकाबले रात का पारा 0.8 डिग्री चढ़कर पांच डिग्री के पास आ गया, जबकि अधिकतम तापमान करीब डेढ़ डिग्री उछलकर 25 डिग्री सेल्सियस पार हो गया।

धूप के चलते शीतलहर भी कमजोर पड़ गई और ठिठुरन से थोड़ी राहत मिली। माैसम विभाग के अनुसार साेमवार काे न्यूनतम तापमान 4.8 और अधिकतम 25.4 डिग्री दर्ज किया। एक दिन पहले यह क्रमश: 4.0 और 24 डिग्री था। 19 दिसंबर काे 3.0 डिग्री के साथ इस सीजन की सबसे सर्द रात बीतने के बाद लगातार दाे दिन से रात का तापमान बढ़ रहा है। दिन के पारे में भी ऐसी ही बढ़त देखी गई है। इससे लाेगाें काे सर्दी से कुछ राहत मिली है।

आगे : तीन दिन 6.0 डिग्री के आसपास रहेगा पारा
माैसम विभाग ने 25 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री रहने का अनुमान लगाया हैं। इसके हिसाब से आगामी चार दिनाें में भी रात का तापमान और बढ़ेगा। हालांकि तापमान में चल रहे उतार चढ़ाव के कारण शहर में लगे ऊनी बाजाराें में खरीददारी भी बढ़ने लगी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The mercury also rose 0.80; But the cold of winter, the mercury was 4.8 degrees, the day's temperature was 25.4 degrees.
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top