उदयपुर में कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम हाे रही है। सोमवार को 39 नए केस मिले, लेकिन एकसाथ तीन मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। अब सेवाश्रम निवासी 70 वर्षीय महिला, शिवाजी नगर निवासी 48 वर्षीय पुरुष और बामनिया सलूंबर निवासी 56 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ दिया।
कोरोना से अब तक उदयपुर के 191 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं। इधर, कृषि उपज मंडी के गेस्ट हाऊस में अब आगामी आदेश तक कोरोना सैंपंलिंग नहीं होगी। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि इस सेंटर पर बहुत कम संख्या में लोग सैंपलिंग के लिए आ रहे थे। इसलिए इस सेंटर को फिलहाल बंद कर दिया गया है। अब कुल रोगियों की संख्या 11 हजार 209 पर पहुंच गई है। इनमें से 10 हजार 849 रोगी रिकवर हो चुके हैं। अब 363 एक्टिव केस बचे हैं। इनमें से 191 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। शेष 172 गंभीर संक्रमित ईएसआईसी सहित अन्य कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती हैं।
कार्रवाई : शादी में 100 से ज्यादा मेहमान बुलाए थे, 30 हजार जुर्माना वसूला
शादी समारोहों में कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने वालों पर जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। सोमवार को गिर्वा उपखण्ड अधिकारी डॉ. सौम्या झा के आदेश पर विवाह आयोजक विजय अरोड़ा, घनश्याम औदीच्य व चिरंजीवलाल औदीच्य पर शादी में 100 से अधिक मेहमान बुलाने पर 25 हजार रुपए और बिना मास्क मिलने पर 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें