महावीरनगर थाना क्षेत्र में शुभम गार्डन के पास एक पुलिसकर्मी के साथ गश्त कर रहे होमगार्ड पर एक कार चालक ने जानकर कार चढ़ा दी। चालक ने तीन बार होमगार्ड को टक्कर मारी, इससे होमगार्ड जमीन पर गिर पड़ा और कार का पहिया उसके पैर पर होकर गुजर गया। साथी पुलिसकर्मी की मदद से होमगार्ड को सुभाष नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
घायल हाेमगार्ड रामबाबू शर्मा ने बताया कि वह रविवार रात करीब 10 बजे रंगबाड़ी की तरफ गश्त कर रहे थे। शगुना गार्डन के पास पहुंचे एक कार खड़ी थी। उसमें दाे युवक और एक युवती थे। रामबाबू उनसे पूछताछ करने गया। इसी दाैरान कार चालक ने गाड़ी तेजी से पीछे ली और रामबाबू काे टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक हाेमगार्ड के पांव पर कार चढ़ा दी। निजी अस्पताल में भर्ती हाेमगार्ड के एक पांव में चार फ्रैक्चर हाे गए हैं।
- हाेमगार्ड के घायल हाेने की जानकारी मिली ताे एएसपी प्रवीण जैन व डिप्टी एसपी माैके पर पहुंचे और घायल काे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस मामले में महावीर नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - डाॅ. विकास पाठक, एसपी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें