लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कोटा में प्रतिभाओं को सम्मानित किया और पहलवानों को ट्रैकशूट वितरित किए। वहीं केशवरायपाटन में जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता होने पर जीनत का लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सम्मान किया। प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष जगनाथ प्रजापति, कोटा संभाग अध्यक्ष नंदकिशोर कुस्तला, कोटा जिला अध्यक्ष तुलसीराम प्रजापति, जिला मुख्य महासचिव किशोर प्रजापति, सूरजकरण, देवीराम उपस्थित रहाे।
पहलवानों को ट्रैक सूट बांटे

श्री बजरंग व्यायामशाला के अंतरराष्ट्रीय रेफरी रविंद्र कुमार व्यायामशाला अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह बराड़, कोषाध्यक्ष माधाराम चौधरी, उपाध्यक्ष चेतन पांडे आदि पहलवानों के साथ लोकसभा अध्यक्ष से मिले। बिरला ने सभी पहलवानों को पहलवानों को ट्रैक सूट वितरित किए।

केशवरायपाटन . कोविड के कारण देश के समक्ष चुनौती बहुत बड़ी है। महामारी का दर्द सभी ने महसूस किया है। हालात अब सामान्य होने लगे हैं। यह बात केपाटन में चामुंडा माता मंदिर परिसर में प्रबुद्धजनों से संवाद कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कही। उन्होंने कहा केपाटन धार्मिक क्षेत्र होने से स्थानीय प्रमुख स्थल केशवराय मंदिर-अतिशय क्षेत्र के विकास को गति देने के प्रयास के साथ इसकी योजना बन रही है। प्रसादम योजना में इसको शामिल किया हुआ है। फ्लोराइडयुक्त पानी की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि इसके हल के लिए हरसंभव प्रयास चल रहे हैं। राज्य सरकार योजना क्रियान्वित करती है तो उसे गति दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lok Sabha Speaker Birla honored talents in Kota, public hearing in Kapatan and heard problems
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top