उद्योग नगर थाना क्षेत्र में रविवार काे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हाे गई। पुलिस ने बताया कि मृतक लोकेश गुर्जर निवासी कनवास हाल प्रेमनगर देर शाम को डाढ़देवी से दोस्तों के साथ पार्टी करके लौट रहा था। इस दाैरान लाेकेश काे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसे एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दाैरान उसकी माैत हा़े गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन ने हादसे की जांच की मांग की है।
पुलिस ने बताया कि लोकेश पढ़ाई के साथ-साथ निजी कम्पनी में काम करता था। परिजनों ने बताया कि रविवार शाम को लोकेश का फोन आया था। उसने बताया कि वह उसके दोस्तों के साथ डाढ़देवी पार्टी करने अाया है। शाम को 7 बजे उसके साथ काम करने वाले युवक ने हादसे की सूचना दी। इसके बाद लोकेश के दोस्त मौके पर नहीं मिले। दो युवक कट्टे में बर्तन लेकर चले गए। परिजन ने हादसे की जांच की मांग की है। फिलहाल उद्योग नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें