उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन की ओर से रेल सम्पत्ति एवं रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नवम्बर माह में 11 महिलाओं/बच्चों को उनके परिजनों, एनजीओ व पुलिस काे सकुशल सुपुर्द किया गया है। इसके साथ ही रेल सुरक्षा बल द्वारा यात्री मित्र बूथ का संचालन भी किया जा रहा है, जो जरूरतमंद यात्रियों को वांछित जानकारी उपलब्ध करा रहा है।
नवम्बर माह के दौरान 30 यात्रियों को यात्री मित्र बूथ से सूचना प्रदान की गई। अभियान के तहत रेल सम्पति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत कुल 07 मामलों में 03 बाहरी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत मामले दर्ज किए गए।
कुल 44,190 रू0 की राशि जुर्माना के रूप में वसूल की गई। इसके साथ ही रेल अधिनियम के तहत अभियान चलाकर कुल 303 व्यक्तियों को विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत मामले दर्ज कर अभियोजित किया गया, जिनसे 39,250 रू0 जुर्माना राशि वसूल की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें