यात्रियाें की सुविधा के लिए रेलवे ने 04 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार बैगलूरू-जोधपुर स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा 21 दिसंबर से बैंगलुरू से रात 10.15 बजे रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर 2.35 बजे जोधपुर पहुॅचेगी।

इसी प्रकार जोधपुर-बैगलूरू स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 24 दिसंबर से जोधपुर से सुबह 05.55 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात 11.10 बजे बैंगलुरू पहुॅचेगी। बैगलूरू-जोधपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 20 दिसंबर से बैंगलुरू से शाम 5.00 बजे रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर 2.35 बजे जोधपुर पहुॅचेगी।

इसी प्रकार जोधपुर-बैगलूरू स्पेशल एक्सप्रेस 23 दिसंबर से जोधपुर से सुबह 05.55 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 03.00 बजे बैंगलुरू पहुॅचेगी। बैगलूरू-अजमेर स्पेशल एक्सप्रेस 25 दिसंबर से बैंगलुरू से शाम 5 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात 3.10 बजे अजमेर पहुॅचेगी।

इसी प्रकार अजमेर-बैगलूरू स्पेशल एक्सप्रेस 21 दिसंबर से अजमेर से सुबह 06.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 03.00 बजे बैंगलुरू पहुॅचेगी। मैसूर-अजमेर स्पेशल एक्सप्रेस 22 दिसंबर से मैसूर से शाम 7 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 3.10 बजे अजमेर पहुॅचेगी। अजमेर-बैगलूरू स्पेशल एक्सप्रेस दिसंबर काे 20 से अजमेर से सुबह 06.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात 02.15 बजे मैसूर पहुॅचेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Railways changes the operating time of 4 pairs of special trains
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top