सांभर झील में अभी भी चोरी छुपे कुछ ट्यूबवेल के जरिए पानी की चोरी और नमक का गोरखधंधा हो रहा है। कई बर्ड प्रेमियों के मुताबिक जिला प्रशासन ने जो कार्रवाई की है वह पूरी नहीं है। दूसरी और जिला प्रशासन का कहना है कि उनकी ओर से कार्रवाई बंद नहीं की गई है।
पिछले 2 दिन में करीब 1000 मीटर केबिल जब्त की गई है। एसडीएम नावा ब्रह्मलाल जाट के मुताबिक जो भी शिकायतें मिल रही है, उन पर कार्रवाई कर रहे हैं। हमारी टीम झील एरिया में घूमकर भी अवैध ट्यूबवेल और जमीन में दबी बिजली केबिलों और पाइपलाइन का पता लगा रही है। अगर किसी के पास इस तरह की कोई सूचना है तो वह हमको दे सकता है। जानकारी हो कि इससे पहले झील से बिजली के खुले तार और उनके समीप मंडराते दुर्लभ पक्षियों के हालात देखे गए हैं। भास्कर की ओर से इस संबंध में रिपोर्ट प्रकाशित करने पर सरकार ने रोकी कार्रवाई को फिर से जारी करने के निर्देश दिए, जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें