राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2018 में चयनित तथा नियुक्ति से वंचित रहे 24 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी किए। इस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मरमी में बुधवार को पूर्व नायब सूबेदार मनोज कुमार ने वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान पद पर कार्यभार संभाला। प्रधानाचार्य विक्रमसिंह लाखोटिया ने कार्यभार ग्रहण कराया। पूर्व नायब सूबेदार मनोज कुमार ने बताया कि 2002 में आर्मी में सैनिक के पद पर ज्वाइन किया था। ज्यादातर आसाम, जम्मू-कश्मीर में सेवा दी। देशसेवा के बाद अब बच्चों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए बीएड की। माधवलाल सुथार, विनोदकुमार, कालूसिंह चुंडावत, राजेंद्रकुमार व्यास, ईशराज रेगर, राकेश भील, दिलीप पाराशर, पुष्पेंद्र जोशी, राजेश नारायण शर्मा, रघुवीरसिंह भाटी, निर्मला त्रिपाठी, रामजस विजयवर्गीय ने उनका स्वागत किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें