आज काेराेना में राहत देने वाली दो खबर पहले पढ़िए...गुरुवार काे 101 राेगी रिकवर हुए। अब तक 10 हजार 91 लाेग काेराेना काे हरा चुके हैं। शहर में कुल एक्टिव 556 मरीज हैं। वहीं कलेक्टर ने शहर के सभी 70 वार्डों में इंसीडेंट कमांडर और उनके मोबाइल नंबर जारी कर दिए। अब ये हमारे स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे और कोरोना को रोकेंगे। हालांकि शहर में 71 नए मरीज मिले और ईएसआईसी हॉस्पिटल में भर्ती शोभागपुरा की 50 वर्षीय महिला ने दम ताेड़ दिया। संक्रमण से अब तक 177 की जान जा चुकी है।

ये काम करेंगे इंसीडेंट कमांडर

  • कंटेटमेंट जोन घोषित करने के लिए एडीएम को प्रेषित करना।
  • निरंतर चेतावनी प्राप्त कर निम्न स्तर तक प्रसारित करवाना।
  • रसद सामग्री दुकानों के माध्यम से आमजन के लिए उपलब्ध कराना।
  • आमजनों की समस्याओं की समीक्षा।
  • प्रशासन के निर्देशों का पालन करवाना।
  • वैक्सीनेशन प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।
  • सोशल डिस्टेंसिंग, संसाधनों की उपलब्धता, क्वारेंटाइन सेंटर्स का प्रबंधन सहित विभिन्न काम।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
101 patients recovered in one day, appointed as Incident Commander in 70 wards, will take care of our health
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top