नागौर जिले के खींवसर स्थित शिवपुरा के रहने वाले खींवसर उप प्रधान को प्रधान पति की ने हाथ-पैर तोड़ने की धमकी देकर दस लाख रुपए की मांग की। मंडोर थाने में मामले को लेकर केस दर्ज किया गया। इसमें चुनावी रंजिश को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है। थानाधिकारी सुरेशचंद्र सोनी ने बताया कि नागौर जिले के खींवसर स्थित शिवपुरा निवासी रामसिंह पुत्र खेराजराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह खींवसर पंचायत में उप प्रधान है। 21 दिसंबर को वह जोधपुर आया था। मंडोर आठ मील के पास में उसका कोई काम था, तब भोजासर खींवसर के पंचायत समिति नागौर के प्रधान पति जगदीश बिडयासर ने हाथ-पैर तोड़ने की धमकी। इतना ही नहीं, उससे दस लाख रुपए की मांग की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें