कोरोना का कहर कम होता जा रहा है अब प्रशासन का फोकस भी सरकारी फ्लैगशिप योजनाओं और जनता को राहत देने वाली योजनाओं की ओर होने लगा हैं। लॉक डाउन व कोरोना काल के दौरान लोगों की परेशानियां किस कदर बढ़ गई है, इसका उदाहरण इसमें दर्ज होने वाली शिकायतें बता रही हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को आयोजित बैठक के दौरान कलेक्टर इंद्रजीतसिंह ने कहा कि गांव-ढाणी में बैठे व्यक्ति को किस तरह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ये संपर्क पोर्टल में दर्ज प्रकरण की समस्याओं से पता चल रहा हैं। हमें उन शिकायतों को तत्परता के साथ निस्तारण करना चाहिए। किसी भी योजना का लाभ मिलने में होने वाली देरी आमजन के लिए पीड़ादायक होती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top