जिले में रविवार काे 132 मरीज नए कोरोना पाॅजिटिव सामने आए। वहीं तीन मरीजों की मौत संक्रमण से माैत हो गई। शनिवार को कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 20 हजार 681 थी, जो रविवार को बढ़कर 20 हजार 813 पर पहुंच गई। वहीं शनिवार तक कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 446 थी। मृतकाें का ये आंकड़ा रविवार को बढ़कर 449 पर पहुंच गया। जानकारी के अनुसार शहर में रविवार को ज्यादा सैंपलिंग नहीं हुई। इस कारण काेराेना के ज्यादा मरीज भी सामने नहीं हो पाए। मालूम हो कि दीपावली के बाद से कोरोना के मरीज तेजी से सामने आ रहे हैं।

संक्रमण रोकने के लिए कवायद जारी
संक्रमण मामले बढ़ने पर राज्य सरकार काे अजमेर शहर में भी नाइट कर्फ्यू लगाना पड़ा। इसके अलावा शहर की दाे काॅलाेनियाें में काेराेना पाॅजिटिव की संख्या बढ़ने पर हाल ही में दाे काॅलाेनियाें में कंटेनमेंट जाेन बनाए गए। सरकार ने कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले परिजनों एवं लोगों को ट्रेस करने के लिए आदेश जारी किए थे, मगर अब अब तक इस मामले में प्रभावी रूप से काम शुरू नहीं हाे पाया है।

फैक्ट फाइल
कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व बेड : 349, मरीज : 128, पॉजिटिव : 48, सस्पेक्टेड: 35, निगेटिव : 51, पुरुष : 89, महिला : 38, मेल चाइल्ड : 1, वेंटिलेटर पर मरीज: 4, बाइपेप मशीन पर मरीज : 33, ऑक्सीजन पर मरीज : 66, एनआरबीएम पर : 11
रात के कर्फ्यू के बाद भी नहीं थमे मरीज, 14 दिन में 3293 मरीज | कोरोना के मरीज रात के कर्फ्यू के बाद भी नहीं थम रहे हैं। सैंपलिंग बढ़ने के साथ संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता गया। जिस दिन सैंपलिंग कम रही, उस दिन मरीजों की संख्या कम सामने आई। 23 नवंबर से अजमेर में भी रात के कर्फ्यू के बावजूद मरीजों की संख्या एक बार भी साै से कम नहीं हुई। 23 नवंबर से लेकर अब तक 3293 मरीज सामने आ चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
132 new Karenna positive, 3 patients killed, total corona infected reached 20 thousand 813, 446 people lost their lives so far
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top