मिश्रीमल महाराज की 37वीं पुण्यतिथि के मौके पर संत कमलमुनि कमलेश महाराज के सान्निध्य में उन्हें याद किया। संत कमलमुनि ने कहा कि मिश्रीमल महाराज ने मानव मात्र की सेवा की। निमाज की हवेली में आयोजित कार्यक्रम में साध्वी जयमाला, साध्वी प्रतिभा व साध्वी मनीषा ने मिश्रीमल महाराज के जीवन के बारे में बताया।

इस मौके पर उत्तर क्षेत्र की महापौर कुंती परिहार, उप महापौर अब्दुल करीम जॉनी, पार्षद मनीष लोढ़ा, प्रकाश लूणिया, मीनाक्षी कोठारी आदि उपस्थित थे। समाजसेवी कानराज मोहनोत और नवीन मोहनोत ने बताया कि केतू कलां निवासी जसवंतसिंह, उम्मेदसिंह और सुमेरसिंह गोगादेव परिवार की ओर से गोशाला के लिए 57 बीघा जमीन देने की घोषणा की। संघ के अध्यक्ष सुकनराज धारीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश पारख, गुणवंतराज मेहता, मुन्नालाल मोहनोत, अशोक गुलेच्छा आदि मौजूद थे। महामंत्री सुनील चौपड़ा और राकेश गोदावत ने आभार जताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Missed Mishrimal Maharaj on his death anniversary
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top