सूरसागर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से यौन शोषण व कोल्ड ड्रिंक में विषाक्त मिलाकर पिलाने का मामला सामने आया। पीड़िता की मां सदर कोतवाली थाने पहुंची, लेकिन जांच के बाद उन्हें सूरसागर थाने भेजा गया। पीड़िता का एमजीएच में उपचार जारी है। पीड़िता की मां की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया कि जब उसकी बेटी नाबालिग थी, तब उसे एक युवक ने शादी का झांसा दिया और उसका यौन शोषण करता रहा।
अब उसकी बेटी बालिग हो गई। जब वह उस युवक के घर पहुंची तो वह और उसके माता-पिता ने उसे विषाक्त पिला दिया। सूरसागर थानाधिकारी सुनील चारण ने रिपोर्ट के आधार पर बताया कि जब युवती नाबालिग थी तो तीन साल तक युवक ने उसका यौन शोषण किया। युवक की कहीं शादी तय हुई तो युवती उसके घर जा पहुंची, जहां उसे कोल्ड ड्रिंक में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पिला दिया। अब युवती का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस जांच में जुटी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें