सूरसागर थाना पुलिस ने एक मकान में चोरी के दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि 3 दिसंबर की मध्य रात को चांदपोल निवासी रसिका पुत्री सुखसिंह माली के घर चोरी हो गई थी, जहां से टीवी, कूलर व घरेलू सामान चुराकर ले गए थे। घटना के वक्त घर का मुख्या बीमार होने से अस्पताल में भर्ती थे और परिजन वहीं थे। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी कालू व बाबू को गिरफ्तार किया। उनसे चोरी का सामान बरामद कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें