जेएनवीयू विज्ञान संकाय में एमएससी प्रीवियस प्रथम सेमेस्टर में ऑनलाइन प्रवेश आवेदन विलंब शुल्क सहित भरने का शनिवार को अंतिम दिन हैं। स्नातकोत्तर प्रवेश समन्वयक प्रो. पवन कसेरा ने बताया कि 14 दिसंबर को अस्थाई वरीयता सूची विभाग के नोटिस बोर्ड पर चस्पां की जाएगी। साथ ही विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रो. कसेरा ने बताया कि 15 दिसंबर को यदि प्रवेश आवेदन पत्रों में कोई आपत्ति हो तो ली लाएगी। प्रवेश आवेदन की हार्डकॉपी संबंधित विभाग में जमा करवाने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर है।
19 दिसंबर को अंतिम वरीयता सूची विभाग के नोटिस बोर्ड एवं विवि की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। केमेस्ट्री विभाग में 21, बॉटनी और फिजिक्स विभाग में 22 और जियोलॉजी, गणित और जूलॉजी में 23 दिसंबर को ऑनलाइन एडमिशन/काउंसलिंग कम स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया संपन्न होगी। विद्यार्थियों को इन तिथियों पर ही शुल्क जमा कराने की चालान कॉपी जमा करवानी होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें