महेश नगर इलाके में रिद्धि-सिद्धि चौराहे के पास सोमवार देर रात 11:50 बजे ओवरस्पीड कार ने डंपर को पीछे से टक्कर मार दी। कार सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। दुर्घटना के बाद डंपर चालक बिना रुके चला गया। मौके से 200 मीटर आगे नाकाबंदी प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों ने डंपर चालक को पकड़ लिया। हादसा इतना भीषण था कि पांचों लोग कार में बुरी तरह फंस गए थे।
कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया था। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाल पाया। एसएमएस हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने भरतपुर के पथैना निवासी पुष्पेंद्र सिंह, झुंझुनूं के पौसाणा निवासी मुकेश व सीकर के लोसल निवासी राकेश को मृत घोषित कर दिया। उनके साथी दौसा के महवा निवासी विवेक व भरतपुर के हलैना निवासी दलजीत गंभीर हैं और अभी तक बेहोश हैं।
- पुष्पेंद्र (30) बरकत नगर में किराये के बिल्डिंग में पीजी हॉस्टल चलाता था। वह भरतपुर का था। घायल दोस्त हॉस्टल में रहकर पढ़ते थे।
- राकेश (32) मानसरोवर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे। 2 साल पहले ही राकेश की शादी हुई थी। वह सीकर के लोसल के रहने वाले थे।
- मुकेश (30) अजमेर में कपड़ों का बिजनेस करता था। वह कार से बिजनेस के सिलसिले में जयपुर आया था। वह झुंझुनूं के पौसाणा का था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें