अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में धरोहर संरक्षण के तहत शहर की ऐतिहासिक धरोहर अजमेर फाेर्ट के रिनोवेशन, ब्यूटीफिकेशन, पार्किंग, रूफ आदि कार्य प्रस्तावित हैं। 4.04 करोड़ की लागत से किले के भीतर और बाहर विभिन्न कार्य किए जाएंगे।
जून 2020 से रिनाेवेशन सहित अन्य कार्य जारी हैं, जाे कि मार्च 2021 में पूरे हाेंगे। किले में मरम्मत का कार्य इस तरह से किया जा रहा है, जिससे पुराने स्वरूप में किसी तरह का काेई बदलाव नहीं हाे। यहां बाहर की ओर किले के पिछले हिस्से में पर्यटकों काे आकर्षित करने के लिए लैंड स्कैपिंग भी बनाई जा रही है।
सुर्खा, गुगल और मैथी से हाे रहा है मरम्मत का कार्य
अजमेर के किले में दीवाने खास और परकोटे की मरम्मत के कार्य सुर्खा, गुगल, मैथी का उपयोग कर किया जाएगा। चूने की मदद से दीवारों के पुराने स्वरूप को बरकरार रखा जाएगा। किले के एक हिस्से में अस्तबल की भी मरम्मत की जाएगी। प्लंबिंग, ड्रेनेज और बिजली के कार्य किए जाएंगे। किले के बाहरी हिस्से में झाड़ियों को हटाया जाएगा। किले की छत की लीकेज को ब्रिक बैट कोबा से ठीक किया जा रहा है। दीवारों पर लाइम सुर्खी प्लास्टर से सही खमीरा किया जा रहा है।
पर्यटक उठाएंगे लैंड स्कैपिंग लुत्फ
पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किले के पीछे हिस्से में लैंड स्कैपिंग की जाएगी। यहां पर घास के साथ पेड़ लगाए जाएंगे। लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। शौचालय ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। अजमेर का किला भ्रमण के लिए आने वाले देशी विदेशी पर्यटक लैंड स्कैपिंग का लुत्फ उठा सकेंगे।
पार्किंग की पर्याप्त सुविधा मिलेगी
अजमेर के किले में बने पशु चिकित्सालय भवन को शास्त्री नगर में बनाए जा रहे भवन में जनवरी तक स्थानांतरित कर दिया जाएगा। नया बाजार स्थित अजमेर के किले परिसर में स्थित पशु चिकित्सालय भवन को ध्वस्त कर सरफेस पार्किंग और लैंड स्कैपिंग की जाएगी। खाईलैंड मार्केट की तरफ एवं पशु चिकित्सालय में पार्किंग निर्माण का कार्य किया जाएगा। खाईलैंड मार्केट की तरफ बन रही पार्किंग में 34 चार पहिया एवं 47 दो पहिया वाहनों को पार्क किया जा सकेगा। पशु चिकित्सालय में पार्किंग निर्माण का कार्य प्रगति पर है। नया बाजार में वाहन पार्किंग की सुविधा मिलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें