राजस्थान डेयरी फैडरेशन के सीएमडी कन्हैयालाल स्वामी ने मंगलवार काे अजमेर डेयरी के प्लांट का औचक निरीक्षण किया। गत दिनों अजमेर डेयरी के नए प्लांट का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उद्घाटन किया था। यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा प्लांट है। डेयरी काे साै टन सफेद मक्खन का रिकॉर्ड बिक्री का ऑर्डर मिला है।
यहां जिस तेजी से कार्य हाे रहा है और डेयरी ने अपनी पहचान बनाई है उसके बाद अजमेर डेयरी पूरे प्रदेश में चर्चा के साथ केंद्र बिंदु में आ गई है। मंगलवार काे निरीक्षण के लिए आए सीएमडी स्वामी ने नए प्लांट में बटर उत्पादन, घी की पैकिंग, दूध की सप्लाई और चीलिंग प्लांट सहित आने वाले दिनों में यहां बनने वाली विभिन्न फ्लेवर के मिल्क और आइसक्रीम के प्रोडक्ट काे लेकर जानकारी जुटाई। यहां के कार्याे काे देख सीएमडी ने काफी प्रसन्नता जताई। इस मौके पर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चाैधरी, एमडी उमेशचंद्र व्यास सहित कई अधिकारी साथ थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें