माैसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार, बुधवार काे शीतलहर का दाैर जारी रहेगा। सर्दी बढ़ेगी और तापमान में भी गिरावट बनी रहेगी। सोमवार को दिनभर गलन रही और सुबह-शाम ठिठुरन का दाैर जारी रहा।
स्टेशन एरिया में न्यूनतम पारा 3 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। शहर में साेमवार काे न्यूनतम पारा 8.7 डिग्री और अधिकतम 20.4 डिग्री रहा, जबकि रविवार काे अधिकतम पारा 26.1 और न्यूनतम 9.8 डिग्री रहा।

हवा की स्पीड 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार रही। पश्चिमी विक्षाेभ के सक्रिय हाेने से पिछले 24 घंटे से उत्तरी हवाओं का असर शुरू हाे गया है। तीन दिनाें तक उत्तरी हवाओं का असर रहेगा। इसमें अधिकतम और न्यूनतम पारे में भी गिरावट हाेगी। साथ ही शीत लहर और अति शीत लहर की भी चेतावनी है। एक जनवरी से हवाओं का पैटर्न बदलने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ाेतरी के साथ शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The station's mercury reached 3 degrees due to cold wave, Orange alert today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top