
पंचायतीराज चुनाव के चाैथे व अंतिम चरण में सुमेरपुर व मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति के 44 वार्डाें में शनिवार काे चुनाव संपन्न हुए। मारवाड़ में 2015 के चुनावों के मुकाबले इस बार 6.37 फीसदी मतदान बढ़ा। वहीं, सुमेरपुर में भी मतदान में 2.21 फीसदी का सुधार हुअा। शनिवार काे हुए मतदान में मारवाड़ जंक्शन में 49.65 फीसदी व सुमेरपुर में 49.34 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। ऐसे में अब जिले की सभी पंचायत समितियों में चुनाव संपन्न हाे गए हैं। चुनाव संपन्न हाेने के साथ ही दाेनाें पार्टियों ने अधिकांश उम्मीदवाराें काे पार्टी पदाधिकारियों ने बाड़ाबंदी में ले लिया है, जाे 8 दिसंबर काे मतगणना के बाद प्रधान व जिलाप्रमुख बनने तक जारी रहेगी।
धार्मिक स्थलाें के दर्शनाें के साथ जगह बदल रहे
कांग्रेस व भाजपा के उम्मीदवाराें काे बाड़ाबंदी में रखा गया है। पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं द्वारा निगरानी रखी जा रही हैं। पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के साथ यह धार्मिक स्थलाें के दर्शन भी कर रहे हैं। भाजपा के उम्मीदवाराें काे जसाेल माताजी, नाकाेड़ा सहित अन्य धार्मिक स्थलाें के दर्शन कराए गए। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवाराें ने क्रिकेट खेलकर समय व्यतीत किया। इस दाैरान वाे प्रधान बनाने के लिए रणनीति भी बनाते रहे।

2015 के चुनावों में यह थी दाेनाें पंचायत समितियों की स्थिति
मारवाड़
भाजपा: 57.85 फीसदी वाेट के साथ 22 सीटें भाजपा के पास थी।
कांग्रेस : 37.88 फीसदी वाेट के साथ 2 सीटें कांग्रेस के पास थी।
एक सीट निर्दलीय के पास थी।
सुमेरपुर
भाजपा: 48.61 फीसदी वाेट के साथ 10 सीटें भाजपा के पास थी।
कांग्रेस : 40.82 फीसदी वाेट के साथ 6 सीटें कांग्रेस के पास थी।
3 सीटें निर्दलीय के पास थी।
उम्मीदवाराें की किस्मत ईवीएम में बंद
सुमेरपुर: सामान्य महिला की प्रधान की सीट है।
भाजपा: पूर्णिमा, उर्मिला कंवर
कांग्रेस: देवेंद्र कंवर, श्याम कंवर
मारवाड़ : प्रधान की सीट सामान्य
भाजपा : हेमंत चाैधरी, शैतानसिंह, मंगलाराम देवासी
कांग्रेस: भगवानसिंह भाटी, राजेश साेलंकी, पुष्पेंद्रसिंह, राजेंद्रसिंह फुलाद
दाेनाें पंचायत समितियों में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
सुमेरपुर: जिला परिषद में वार्ड 8 से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करण सिंह मेड़तिया चुनावी मैदान में हैं। वार्ड संख्या 9 से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमेरसिंह मनवार की पुत्रवधू उषा कंवर मैदान में हैं। वार्ड संख्या 10 से पूर्व प्रधान रह चुके हरिशंकर मेवाड़ा भी जिला परिषद का चुनाव लड़े हैं। पंचायत समिति के वार्ड संख्या 16 से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ललकारसिंह की पत्नी अल्का ने चुनाव लड़ा हैं। वार्ड संख्या 18 से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमेरसिंह मैदान में है, 3 बार सरपंच व सरपंच संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।
मारवाड़ जंक्शन : जिला परिषद में पूर्व सरपंच व पूर्व जिला परिषद के सदस्य रहे थानाराम सीरवी वार्ड 23 से कांग्रेस से चुनाव लड़े हैं। पंचायत समिति में वार्ड संख्या 1 से भगवानसिंह भाटी कांग्रेस से उम्मीदवार हैं। इनके पिता पूर्व प्रधान रहे हैं। इसके साथ ही वार्ड संख्या 4 से निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष व सरपंच पति नगेंद्र सिंह गुर्जर निर्दलीय, पूर्व सरपंच मनाेहर सिंह केसावत निर्दलीय, कांग्रेस से राजेश साेलंकी मैदान हैं, जाे जस्साराम राठाैड़ के करीबी हैं।
भाजपा : मारवाड़ व सुमेरपुर में वर्तमान में भाजपा के प्रधान हैं। ऐसे में इन चुनावों में भी पार्टी काे बरकरार रखना बड़ी चुनौती है। वर्ष 2015 के चुनावों में भाजपा के पास इन दाे पंचायत समितियों की 44 सीटाें में से 32 सीटाें पर कब्जा था। वहीं, जिला परिषद की सब सीटें भी भाजपा के पास थी।
कांग्रेस : कांग्रेस जीती ताे बहुत बड़ी उपलब्धि हाेगी। अभी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में इन दाे पंचायत समितियों में कांग्रेस खुद का प्रधान बनाने का प्रयास जरूर करेंगी। साथ ही 2015 के चुनावों में कांग्रेस के पास 44 में से सिर्फ 7 सीटें ही थी। वही जिला परिषद की एक भी सीट कांग्रेस के पास नहीं थी।
आगे क्या: बाड़ाबंदी जारी, 8 दिसंबर काे मतगणना
10 पंचायत समितियों के 192 वार्डाें व जिला परिषद के 33 वार्डाे के चुनाव चार चरणाें में पूरे हाे गए। चाैथे चरण में सुमेरपुर व मारवाड़ जंक्शन में चुनाव पूरे हाेने के साथ ही शनिवार देर रात तक दाेनाें ही दलाें ने यहां के प्रत्याशियाें की भी बाड़ेबंदी कर दी। कुछ स्थानाें पर दाेनाें ही दलाें के पदाधिकारियों की नजर निर्दलीय उम्मीदवाराें पर भी है। ऐसे में अब 8 दिसंबर काे मतगणना हाेने के बाद सभी दस पंचायत समितियों में यह भी तय हाे जाएगा कि प्रधान किस पार्टी का बनेगा। वहीं, 10 दिसंबर काे प्रधान व जिलाप्रमुख के चुनाव हाेेंगे।
सबसे अधिक रायपुर व सबसे कम मतदान जैतारण में हुआ
49.34 सुमेरपुर, 49.65 मारवाड़, 49.56 साेजत, 56.61 रायपुर, 45.29 जैतारण, 53.63 राेहट, 53.82 पाली, 46.31 रानी, 48.35 देसूरी, 46.46 बाली
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें