राजस्थान के 21 जिलों में हुए पंचायत समिति और जिला परिषदों के चुनाव में सरकार के सिर्फ 4 मंत्री ही पास हो सके। उनमें भी दो मंत्री एक ही बीकानेर जिले के हैं। बांसवाड़ा और जैसलमेर से भी मंत्री पंचायत परीक्षा में पास हुए हैं। पांचवें एक मंत्री को परीक्षा में सप्लीमेंट्री मिली है। यदि उनको आरएलपी ने साथ नहीं दिया तो बाड़मेर में कांग्रेस के मंत्री सप्लीमेंट्री परीक्षा में फेल हो सकते हैं। दो जिले ऐसे हैं, जिनसे कोई मंत्री नहीं है,लेकिन कांग्रेस की जीत हुई है। ये जिले हनुमानगढ़ और प्रतापगढ़ हैं।
2 मंत्री बीकानेर से, 1-1 बांसवाड़ा और जैसलमेर से

  • बीकानेर जिला परिषद सदस्य की 29 सीटों में से कांग्रेस को 21 और बीजेपी को 8 सीटें मिली। यहां 72.41 प्रतिशत सीटें मिली। इस जिले से दो मंत्री ऊर्जा मंत्री डाॅ. बीडी कल्ला और उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी आते हैं।
  • बासंवाड़ा जिला परिषद सदस्य की 31 सीटोें में से कांग्रेस को 20, बीजेपी को 10 और निर्दलीय को 1 सीट गई है। कांग्रेस को 64.51% सीटें मिली। इस जिले से बांसवाड़ा एसटी सीट से जीते अर्जुन बामणिया मंत्री हैं।
  • जैसलमेर जिला परिषद सदस्य की 17 सीटों में से कांग्रेस को 9 और बीजेपी को 8 सीटें मिली। कांग्रेस को 52.94 प्रतिशत सीटें िमली। इस जिले में अल्प संख्यक मंत्री सालेह मोहम्मद की साख दाव पर थी।
  • बाड़मेर जिला परिषद सदस्य की 37 सीटों में से कांग्रेस और बीजेपी को बराबर 18-18 सीटें मिली। एक सीट आरएलपी के खाते में गई। यहां जिला प्रमुख चुनने के लिए आरएलपी मुख्य भूमिका निभाएगी। जिले से मंत्री राजस्व मंत्री हरीश चौधरी हैं। उनको पूर्ण बहुमत नहीं मिला।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 ministers passed, one supplementary, Congress won in two districts but not minister
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top