सीवर लाइन या चैंबर की सफाई के लिए अब जयपुर शहर में ग्रेटर व हेरिटेज नगर के सफाईकर्मी नीचे नहीं उतरेंगे। अब शहर में सीवरेज लाइन व चैंबरों की सफाई थ्री इन वन प्रेशर मशीनों से की जाएगी। राजस्थान में पहली बार ऐसी मशीनों से सीवरेज की सफाई की जाएगी। मशीन तीन ऑपरेशन करके सीवरेज और चैंबर की जेटिंग, रोडिंग व ग्रेविंग क्रियाविधि के तहत प्रेशर से एक साथ सफाई करेगी।

ग्रेटर व हेरिटेज निगम ने स्मार्ट सिटी के बजट से ऐसी 20 मशीनें खरीदने की तैयारी कर ली है। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर मांग लिए हैं। एक मशीन की कीमत करीब 34 लाख रुपए है। यानि 6.80 करोड़ रुपए की लागत से थ्री इन वन मशीनें खरीदी जाएगी। इनके अलावा 10 अन्य डिसिल्टिंग मशीन भी सीवरेज की सफाई के लिए खरीदी जाएगी।

पड़ताल में सामने आया कि सांगानेर व विद्याधर नगर जोन और वॉलसिटी के भीतर सीवरेज लाइन खराब होने और चैंबर चौक हो जाने की सबसे ज्यादा समस्या है। नगर निगम को राेज ऐसी 20 से ज्यादा शिकायतें मिलती हैं। सफाईकर्मियों को लाइन और चैंबर को सही करने के लिए मैन हॉल में नीचे उतरना पड़ता है। ऐसे में अब नगर निगम के अधिकारियों ने हाई स्पीड प्रेशर की मशीनें खरीदने का निर्णय लिया है।

राजधानी में चैंबरों की गहराई 30 फीट तक, नीचे उतरना जानलेवा है
जयपुर में तीन फीट से लेकर 30 फीट तक गहरे चैंबर है। इन चैंबरों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण सड़कें जलमग्न होने और पीने के पानी में सीवरेज के पानी के मिलने की शिकायतें सामने आती रही हैं। नगर निगम के कर्मचारी अब तक इन चैंबरों में नीचे उतरकर सफाई करते थे, जो जोखिमभरा तो था ही, साथ में इतनी गंदगी से सीधे संपर्क में आने से उन्हें त्वचा रोग सहित कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
^मशीनों की खरीद होने से सफाईकर्मी चैंबर में नीचे नहीं उतरकर आसानी से सफाई कर सकेंगे। इससे आसानी से कम समय में सीवरेज की सफाई भी हो जाएगी और लोगों को इससे काफी फायदा मिलेगा।
- दिनेश यादव, सीईओ, नगर निगम ग्रेटर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
City cleaners will not land in the chamber now; 20 three-in-one forest machines worth 6.80 crore will be cleaned in the capital
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top