राजधानी जयपुर की चाकसू, कोटपुतली, विराट नगर, शाहपुरा, चौमूं, सांभर, फुलेरा, किशनगढ-रेनवाल, जोबनेर एवं बगरू पालिकाओं में 11 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इन चुनावों में कांग्रेस के पास ज्यादा खोने को कुछ नहीं हैं क्योंकि पिछले चुनाव में सिर्फ चाकसू में ही कांग्रेस अपना बोर्ड बना सकी थी और 9 जगहों पर भाजपा ने बोर्ड बनाया था।
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रहे इन चुनावों में कांग्रेस को बड़ी उम्मीद है। पोलिंग पार्टियां गुरुवार को मतदान स्थलों को रवाना होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंतर सिंह मेहरा ने बताया कि 11 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। उपखंड स्तर पर ही 13 दिसंबर को 9 बजे से मतगणना होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें