पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर वार्ड 57 में युवा नेता राहुल कच्छावा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 70 यूनिट रक्त विद्यापति ब्लड सेंटर पुष्कर राेड के माध्यम से संग्रहित किया गया। पूर्व सभापति एवं मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह शेखावत ने अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की।
रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। झलकारी बाई मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी द्वारा किसान सम्मान निधि याेजना की अगली किस्त जिसमें देश के 9 कराेड़ किसानाें काे 18 हजार कराेड़ रुपए के राशि हस्तांतरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। झलकारी मंडल अध्यक्ष हेमंत सांखला, महामंत्री सुंदर टाक, राजेश घाटे, संताेष माैर्य, बीना टाक सहित गाैरव टाक, विक्रम सिंह शेखावत माैजूद रहे। संयाेजक राहुल कच्छावा एवं मनीष कुमार चाैहान ने अतिथियाें को स्मृति चिह्न भेंट किया।
भाजपा : वाजपेयी काे अर्पित किए श्रद्धासुमन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक वासुदेव देवनानी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्हाेंने कहा कि सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण में वाजपेयी का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। देवनानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्गों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी की दिखाई राह पर चलकर राष्ट्र की प्रगति में अपना हरसंभव योगदान ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में हुए कारगिल युद्ध में भारत ने दुश्मन देश पाकिस्तान के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया था। इस माैके पर भाजपा शहर जिला महामंत्री रमेश सोनी, उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी, सतीश बंसल, सीताराम शर्मा, केके त्रिपाठी, अनुपम गोयल, भरत मेघवंशी सहित कई कार्यकर्ता माैजूद थे।
प्रथम प्रकाश संस्था, अजयमेरू सेवा समिति एवं जन सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को उनकी जयंती पर नमन किया। इस मौके पर लोकेश मिश्रा, रमेश लालवानी सहित कई जनों ने विचार व्यक्त किए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें