मोहनपुरा पुलिया स्थित एक होटलकर्मी ने केरोसिन छिड़कर आत्मदाह किया। आग से झुलसे इस युवक की शुक्रवार सुबह एमजीएच की बर्न यूनिट में मौत हो गई। दोपहर बाद पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सौंप दिया। माना जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान था। उदयमंदिर पुलिस ने उसके पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया। थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि मूलत: भोपालगढ़ के ओस्तरा हाल रावटी स्थित घोड़ाघाटी निवासी 18 साल का धनराज पुत्र श्रवण वाल्मीकि यहां उदयमंदिर थाना क्षेत्र के बच्चन निवास होटल पर कार्य करता था। वह 9 दिसंबर को अपने घर से होटल लौटा था। फिर उसने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा दी। गंभीर हालत में उसे एमजीएच बर्न यूनिट में भर्ती करवाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top