महामंदिर थाना इलाके की पावटा सी रोड के पास इमरतिया बेरा स्थित डाइट की व्याख्याता के सूने मकान के ताले तोड़ चोरों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व हजारों रुपए चुरा लिए। व्याख्याता शुक्रवार को घर लौटी तब वारदात का पता लगा। इमरतिया बेरा निवासी स्नेहलता ने बताया कि वो डाइट में व्याख्याता हैं। गत 19 दिसंबर की रात वो अपने पुत्र रक्षित के साथ जयपुर में पुत्री के पास गईं थीं।

पीछे मकान में कोई नहीं था। जयपुर से मां-पुत्र शुक्रवार सुबह घर लौटे और फाटक का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर सारे कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के ताले तोड़कर चोरों ने 12-13 तोला सोना व चौदह तोला चांदी के जेवर, चांदी के 16 सिक्के और 22 हजार रुपए चुरा लिए। वारदात का पता लगने पर महामंदिर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचीं और मौका मुआयना किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top