शहर में शुक्रवार काे काेराेनाकाल की तमाम निराशाओं के बीच एक ही दिन में 3 राहत के आंकड़े सामने आए। पहली बार एक ही दिन में सर्वाधिक 775 संक्रमिताें काे ठीक हाेने पर डिस्चार्ज किया गया। 100 दिन बाद सबसे कम 155 नए राेगी मिले। इससे पहले एक सितंबर काे 120 राेगी मिले थे। वहीं करीब 34 दिन बाद सबसे कम 2 माैतें हुई। दिसंबर के 11 दिनों में 5,250 रोगी ठीक हो चुके हैं। जबकि पॉजिटिव 2,603 मिले और 57 रोगी दम तोड़ चुके हैं। शुक्रवार को एम्स में चौहाबो निवासी चंचल (56) व एमडीएम में खेजड़ी निवासी पानी देवी (48) ने दम ताेड़ा।
होम आइसोलेशन वालों के घर नहीं लगेगा पर्चा
होम आइसोलेशन में रह रहे कोराेना संक्रमितों के घरों पर अब पॉजिटिव होने का पर्चा नहीं लगेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव सिद्धार्थ महाजन ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को गुरुवार को यह निर्देश भेजे हैं। आदेश में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए आदेश की पालना में यह निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि कोरोनाकाल में अब तक रोज लैब से आई संक्रमितों की सूची के बाद संबंधित क्षेत्र की पीएचसी-सीएचसी द्वारा पॉजिटिव व्यक्ति के घर के बाहर होम आइसोलेशन का पर्चा चिपकाया जाता रहा है।
57,438 संक्रमितों, जिंदगी बचाने को जूझते 6,500 मरीजों, 807 मौतों वाला शहर शादियों में जागरूकता की ये ज्वलंत तस्वीर...अब और शब्दों की क्या जरूरत...!
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें