एयरफोर्स रोड व्यास कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी पत्नी दो दिन पहले ही पहली डिलीवरी पर अपने पीहर गई थीं। पीछे से उसके पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। संदेह है कि मानसिक परेशानी में उसने यह कदम उठाया होगा।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि व्यास कॉलोनी में रहने वाले संदीप उर्फ कालू पुत्र मदनलाल ने गुरुवार दिन में अपने घर में फंदा लगा लिया। परिजनों को पता लगने पर उसे फंदे से उतारा, लेकिन उसकी तब तक मौत हो चुकी थी। मृतक की माता नगर निगम में नौकरी करती है।
संदीप की पत्नी दो दिन पहले की डिलीवरी के लिए अपने पीहर गई थी। परिवार के लोग बाहर से घर आए तब दरवाजा भीतर से बंद था। बाद में वह फंदे से लटका दिखा। मृतक के भाई विकास की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें