मधुबन स्थित एक निजी अस्पताल के पास साइकिल पर दोस्त से मिलने जा रहे छात्र से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। वह चिल्लाया तब तक बाइक सवार बदमाश भाग निकले। पुलिस ने आस -पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के साथ तलाश शुरू की। बासनी पुलिस ने बताया कि रामेश्वर नगर बी सेक्टर में रहने वाले प्रभात डागा पुत्र राजेंद्र डागा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 6 दिसंबर को साइकिल पर दोस्त से मिलने के लिए मधुबन गया था। मधुबन रोड पर एक निजी अस्पताल के सामने पहुंचने पर एक बाइक पर तीन बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया और भाग निकले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें