आईआरसीटीसी कोरोना के 9 माह बाद रामायण से जुड़े धार्मिक स्थलों के लिए एक बार फिर स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। आईआरसीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन 6 से 17 जनवरी के बीच 11 दिन का ट्रिप करेगी। ट्रेन 6 जनवरी को जयपुर से प्रस्थान करेगी, जो अयोध्या, बनारस, वैद्यनाथ, पुरी, कोर्णाक, तिरुपति, मल्लिकार्जुन आदि तीर्थ स्थानों के दर्शन कराएगी। पहली बार इसमें स्लीपर के साथ एसी कोच भी होंगे। प्रति व्यक्ति थर्ड एसी के लिए 18,900 रु. और स्लीपर के लिए 11,340 रु. किराया वसूला जाएगा। जिसमें दोनों तरफ का किराया, खाना, नाश्ता, परिवहन, धर्मशाला में रुकना शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें