उपखंड क्षेत्र ओसियां में कोविड को नियंत्रण करने के टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए उपखंड स्तर पर टास्क फोर्स कमेटी का गठन किया गया है। टास्क फोर्स कमेटी के सभी सदस्यों की साप्ताहिक बैठक प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11 बजे उपखंड अधिकारी के कक्ष में आयोजित की जाएगी।

सोहनलाल सोलंकी ने बताया कि टास्क फोर्स कमेटी के गठन में उपखंड अधिकारी को अध्यक्ष तथा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ओसियां को सचिव के अलावा विकास अधिकारी पंचायत समिति ओसियां एवं तिंवरी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पंचायत समिति ओसियां एवं तिंवरी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ओसियां एवं तिंवरी, अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओसियां, अधिशासी अभियंता जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मथानिया, सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ओसियां के अलावा श्री सच्चियाय माता मंदिर ट्रस्ट ओसियां के अध्यक्ष, श्री गोसाई नेहरु युवा मंडल नेवरा गांव के अध्यक्ष, सॉफ्टटेक एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष तथा उरमूल संस्था के अध्यक्ष को सदस्य मनोनीत किया गया हैं। नवगठित टास्क फोर्स कमेटी की प्रथम बैठक उपखंड अधिकारी एवं कमेटी के अध्यक्ष रतन लाल रेगर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में डॉ दीपक कुमार, सुरजीत सिंह, अजयराम चौधरी, लोकेश श्रीमाली, रघुनाथ कच्छवाहा आदि ने भाग लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top