जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की ओर से डाॅ. भीमराव अंबेडकर के 64वें परिनिर्वाण दिवस पर रविवार को नागौरी गेट चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा से याद किया। कांग्रेस के अजा विभाग के महामंत्री लक्ष्मण परिहार ने बताया कि लोगों ने बाबा साहेब के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में महापौर कुंती देवड़ा, जसवंत सिंह कच्छवाह, डाॅ. धनपत गुर्जर, पुखराज पेंटर, छगनलाल सरगरा, शैलजा परिहार, भरत आसेरी, प्रदीप पंवार, जितेंद्र सामरिया, विजय परिहार, चंद्रप्रकाश आसेरी, राजेंद्र आर्य, पुखराज दिवराया, डाॅ. पीआर गोयल, अरविंद गहलोत, पूरण प्रकाश मेघवाल, पुष्पा खटनवालिया, एसएल खन्ना, जय भाटी, आनंद खीची, राजेश खीची, ओपी जयपाल, त्रिलोक मेहरा, महेंद्र जावा, सचिन सर्वटे, सुरेश, राकेश रोशन, प्यारेलाल, सुरेश पंवार आदि मौजूद थे। इसी तरह भारतीय युवा कांग्रेस ने भी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में राजेश मेघवाल, घनश्याम मेघवाल, सत्यम शिवम, जेपी झालामंड, चेतन जयपाल, नेमीचंद जीनगर, दीपक जयपाल, हरीश, कमलेश तंवर, भैरूप्रसाद, दाऊलाल, भानु, रोहित सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

रेलवे कर्मचारियों ने रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि
एससीएसटी एसोसिएशन के साथ नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन और उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे कर्मचारियों ने रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी। यूनियन के मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि ऑल इंडिया एससीएसटी एसोसिएशन के मंडल सचिव जगदीप कटारिया व मंडल अध्यक्ष मुकेश मीना के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित शिविर में 53 यूनिट रक्तदान किया। यूपीआरएमएस के मंडल अध्यक्ष धर्मेश जोशी, कार्यशाला के सचिव राजकुमार मीणा, अध्यक्ष जुगलकिशोर ने सहभागिता निभाई। स्टेशन डायरेक्टर नारायणलाल मीणा ने भी रक्तदान कर सहयोग दिया।

71 यूनिट रक्तदान किया
भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से राजीव गांधी सेवा केंद्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर का 64वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके आयोजित शिविर में 71 यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान आनंदपाल आजाद, भल्लाराम सारण, सोहन लखानी, श्रवण सारण, गोपाराम डोली, लक्ष्मण बागराणा, कालूराम भील, सुनील भाटी, मुकेश सोढा, रेखा मेवाडा, सूरज भील, प्रेम मेहरा, राकेश मेघवाल, पोलाराम, जगदीश बारूपाल, अनिल तेजी, शंकर, सुरेश, महेंद्रसिंह कटाडा, जितेंद्र, गंगादास, जगदीश, जितेंद्र चौहान, पप्पाराम भील, ताराचंद चौहान, जगदीश, महेंद्र सरगरा, हीरालाल चौहान, गोविंद चौहान, भल्लाराम सरगरा मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dr. Ambedkar showed dreams, pledged to come true on his path
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top