गुड़ा विश्नोइयान में परिवार कल्याण विभाग और साईनाथ हॉस्पिटल जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निशुल्क नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। डीईओ हनुमानराम विश्नोई ने बताया कि शिविर में 20 महिलाओं की नसबंदी की गई।

शिविर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी सालावास डॉ. मोहनदान देथा की देखरेख हुआ। सर्जन डॉ. टीआर. गहलोत, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सरोज चौहान, एलएचवी माया केएम, फार्मासिस्ट अजीत सिंह एवं समस्त नर्सिंग स्टाफ मौजूद था। संचेतना अधिकार मंच जोधपुर के मुख्य संयोजक राजूराम विश्नोई व संयोजक सोहनलाल पंवार ने शिविर में सहयोग दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
20 women sterilized in the camp
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top