मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। मतदाताओं ने आवेदन प्रारूप 6, 7, 8 प्राप्त किए। साथ ही मतदाताओं को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रेरित किया।
लूणी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी और एसडीएम लूणी गोपाल परिहार ने मतदान केंद्रों नयापुरा, चौखा, पाल, बोरानाडा आदि केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उधर नायब तहसीलदार जगदीश कुमार ने लूणी, शिकारपुर, कांकाणी आदि बूथों का निरीक्षण किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें