मानसरोवर थाना इलाके में ढाबे पर खाना खा रहे युवक युवती पर जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसीपी संजीव चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शंकर चौधरी फागी के पास चौरू गांव का रहने वाला है। इस संबंध में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि 8 दिसंबर को वह और मित्र अभिषेक सोनी गोपालपुरा बाइपास, नारायण विहार मोड़ स्थित एक ढाबे पर रात करीब 11 बजे खाना खा रहे थे। तभी वहां 3 युवक आये और युवती से अभद्रता करने लगे।
जब उन्हें मना किया तो मारपीट की। मारपीट से युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। दोनों घायल हो गए, तीनों आरोपी फरार हो गए थे। युवक का एसएमएस में ईलाज चल रहा है। आरोपी को पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर फागी से गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें